कभी डिंपल की कामुक अदाओं के आशिक थे सन्नी देओल
अपने बेटे सन्नी देओल से पूरी तर संतुष्ट धर्मेंद्द के हाल ही में अपनी होम प्रोडक्शन यमला, पगला दीवाना 2 में नजर आये थे हालांकि कि फिल्म को आशातीत सफलता नहीं मिली लेकिन फिर भी सन्नी देओल को देखने का क्रेज आज भी लोगों में पहले की ही तरह है।
वैसे तो सन्नी देओल को लोग शांत और शर्मिला कहते हैं लेकिन एक बार सन्नी के जीवन में वो क्षण आया था जिसकी वजह से सन्नी की जिंदगी में भी भूचाल आ गया था। कहा जाता है कि सन्नी देओल को बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया काफी भा गयी थीं। डिंपल के दिल में भी सन्नी की मुहब्बत गुदगुदाने लगी थी। दोनों के बारे में काफी पत्रिकाओं में छपा भी।
दोनों के अफेयर के किस्से काफी दिनों तक मीडिया की सुर्खियां बने रहे। कहा गया कि राजेश खन्ना की बेवफाई से परेशान होकर दो बच्चों की मां डिंपल, सन्नी से शादी करना चाहती हैं। सुनने में तो यह भी आया कि सन्नी और डिंपल लिन इन रिलेशन में थे जब सन्नी की पत्नी लंदन में थीं। सुनने में यह भी आया कि सन्नी की निजी जिंदगी में भी डिंपल को लेकर काफी झगड़ा हुआ।
लेकिन लेकिन सन्नी देओल पहले से शादी-शुदा थे और अपनी बीवी को तलाक नहीं देना चाहते थे इसलिए ऐसा कहा गया कि वो डिंपल से शादी नहीं कर सकते थे। इसलिए दोनों का ब्रेकअप हो गया। डिंपल ने अपनी तथाकथित मोहब्बत को वहीं पर ब्रेक लगा दिया क्योंकि उन्हें पता था कि यह रिश्ता कभी अपनी मंजिल नहीं पा सकता है और वह उस स्थिति में नहीं थी कि किसी दूसरे रिश्ते का रंश झेल पायें। खैर सन्नी और डिंपल ने साथ में काफी हॉट और यादगार फिल्में दी है।
बॉलीवुड के इस हैंडसम हीरो को वनइंडिया परिवार भी बहुत सारी शुभकामनाएं देता है। अगर आप भी अपने इस फेवरट हीरो को बर्थ डे विश करना चाहते हैं तो नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में अपनी शुभकामनाएं लिखे।


Click it and Unblock the Notifications












