आज भी जवां हैं 62 साल के नासिर साहब
नसीरुद्दीन शाह आज भारतीय सिनेमा के आईकॉन कहे जाते हैं। वह नायक भी है और खलनायक भी। वह कॉमेडियन भी हैं और करेक्टर आर्टिस्ट भी। कभी वह वैडनेसडे फिल्म में आम आदमी की परेशानी को जगजाहिर करने वाले बूढ़े और बेबस इंसान हैं तो वहीं कभी वह पर्दे पर अपने से आधी उम्र की अभिनेत्री विद्या बालन के साथ ऊलाला करने वाले सुपरस्टार हैं।
एक्टिंग के हर फार्मेट में नासिर साहब का जवाब नहीं। वो आज भी उतने जवां है जितने की आज से 38 साल पहले फिल्म 'निशांत' में थे जो कि उनकी पहली फिल्म थी। आर्ट फिल्मों के मसीहा कहे जाने वाले नासिर साहब ने गजब की कमर्शियल फिल्में की।
उन्होंने त्रिदेव फिल्म में ऐसी टोपी घुमायी कि हर इंसान कह बैठा कि ओय-ओय। तो वहीं फिल्म मोहरा में उन्होंने तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त कहकर अपने से आधी उम्र की अभिनेत्रियों का दिल चुरा लिया।
बेहतरीन कलाकार नासिर साहब आज 62 साल के हो गये हैं लेकिन आज भी उनकी टीआरपी काफी हाई है। तभी तो 62 साल की उम्र में भी नासिर संग आज की तितलियों संग बोल्ड दृश्य दे रहे हैं, जो कि अपने आप में एक बड़ी ही खास बात है।
आईये आपको दिखाते हैं नासिर साहब के जन्मदिन पर उनकी हालिया हिट फिल्मों के बोल्ड दृश्य


Click it and Unblock the Notifications











