Exclusive: करिश्मा कपूर की टॉप 5 फिल्में
आज करिश्मा कपूर का जन्मदिन हैं। आज उन्होंने अपने जीवन के 39 साल पूरे कर लिये हैं। वैसे तो करिश्मा को लोग मैच्योर अभिनेत्री कहते थे लेकिन एक बात औऱ खास हैं उनमें कि उन्होंने बॉलीवुड के सभी टॉप अभिनेताओं के साथ काम किया है। तीनों खान के साथ वह ब्लॉक ब्लास्टर फिल्में देने वाली करिश्मा कपूर सभी की फेवरट रही हैं।
मालूम हो कपूर खानदान की पहली कन्या करिश्मा कपूर थीं, जिन्होंने फिल्मों में कदम रखा और टॉप की अभिनेत्रियों में शूमार हुंई। मात्र सोलह साल की उम्र से करिश्मा ने फिल्मों में एंट्री की थी। अपनी पहली ही फिल्म में करिश्मा कपूर ने बिकनी पहन कर लोगों के बीच सनसनी फैला दी थीं। लेकिन असली सफलता उन्हें मिली राजा हिंदुस्तानी से। जिसमें उन्होंने आमिर खान के साथ काम किया था और जबरदस्त लिपलॉक सीन दिया था।
उसके बाद को करिश्मा ने पीछे मुड़कर देखा ही नहीं। सलमान खान, शाहरूख खान, सन्नी देओल, गोविंदा, अजय देवगन, अक्षय कुमार, सैफ अली खान, अभिषेक बच्चन, मनोज बाजपेयी जैसे हर बड़े स्टार के साथ करिश्मा ने काम किया।
धर्मेश दर्शन से लेकर यश चोपड़ा तक हर कोई करिश्मा का मुरीद रहा है। एक बार फिर से करिश्मा ने हिंदी फिल्मों के तरफ रूख किया है, हालांकि उनकी शुरूआत डेंजरस इश्क जैसी फ्लॉप फिल्म से हुई है लेकिन फिर भी करिश्मा से उनके चाहने वाले काफी उम्मीद किये बैठे हैं।
आईये आपको दिखाते हैं करिश्मा कपूर की टॉप 5 फिल्में..


Click it and Unblock the Notifications