Birthday Special: कुंद्रा से शादी करने से पहले अक्षय की माशूका थीं शिल्पा शेट्टी
8 जून को ब़ॉलीवुड की सेक्सी अभिनेत्रियों में से एक शिल्पा शेट्टी का जन्मदिन है। ऐसे तो उनके लिए बेहद खास दिन है, लेकिन इस बार इस दिन की अहमियत कुछ ज्यादा ही है। खबर है कि इस दिन को और खास बनाने के लिए उनके पति राज कुन्द्रा आज शिल्पा को सरप्राइज देने वाले हैं।
सेक्सी काया की मालकिन शिल्पा शेट्टी को आज भी कोई देखकर कह नहीं सकता है कि वो एक बच्चे की मां हैं। फिल्मों से ज्यादा अपने इवेंट, एड और आईपीएल मैंचों के लेकर चर्चा में रहने वाली शिल्पा शेट्टी ने अपनी फिल्मी शुरूआत शाहरूख के साथ अब्बास मस्तान की 'बाजीगर' से की थी। शिल्पा को लोग मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी और धड़कन जैसी फिल्मों के लिए याद करते हैं।
अजय-अक्षय की दिवानी रवीना बन गयीं थंडानी की दूसरी पत्नी
ऐसा कहा जाता है कि अपने करियर के शुरूआती दिनों में शिल्पा शेट्टी, सुपरस्टार अक्षय कुमार के प्रेम में गिरफ्तार थीं, रवीना-अक्षय के ब्रेकअप की वजह शिल्पा को ही बताया जाता है। लेकिन किन्ही कारणवश यह रिश्ता शादी में बदल नहीं पाया और अक्षय ने शिल्पा को छोड़कर ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली।
हाल ही में एक सर्वे में बॉलीवुड की हसीन बाला शिल्पा शेट्टी को दुनिया की सबसे यम्मी मम्मी का खिताब हासिल हुआ था जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए शिल्पा शेट्टी ने खुशी जाहिर की थी उन्होंने कहा था कि अगर मुझे इस तमगे से नावाजा गया है तो इसका सारा क्रेडिट बैलेंस डाइट और फिटनेस रूटीन को जाता है। बिजनेस मैन राज कुंद्रा की दूसरी पत्नी और बेटे विवान की मां शिल्पा शेट्टी इन दिनों निर्मात्री बन चुकी हैं उनकी पहली फिल्म 'दिशकियां' थीं जिसमें हरमन बावेजा और सन्नी देओल लीड रोल प्ले किया था।
फिलहाल वो अपने बेटे विवान के लिए फिल्मों से दूर हैं लेकिन उन्हें आप लगातार एड और इवेंट में देखा जा सकता है।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications