B'dyspcl..आज है प्रीति जिंटा का जन्मदिन..जानिए प्रीति की BLOCKBUSTER फिल्मों की लिस्ट
बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा प्रीति जिंटा आज अपना बर्थडे मना रही है। प्रीति जिंटा ने हिंदी फिल्म में अच्छा खासा योगदान दिया है। कई हिट और सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट प्रीती जिंटा के साथ चलती है। आपको बता दें कि प्रीति जिंटा ने ना सिर्फ हिंदी सिनेमा बल्कि पंजाबी, तेलगू और तमिल में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है।
आपको बता दें कि प्रीति जिंटा को कई बार अवार्ड भी मिले है। उनकी फिल्म दिल से के लिए उनको फिल्म फेयर ने बेस्ट एक्ट्रेस डेब्यू का अवार्ड दिया था। ये सिर्फ एक बार नहीं हुआ बल्कि उनको एक बार फिर से फिल्म कल हो ना हो के लिए भी सम्मानित किया गया।

प्रीति जिंटा हिमांचल स्थित शिमला में पैदा हुई थी। प्रीति का जन्म 31 जनवरी 1975 में हुआ था। प्रीति जिंटा एक आर्मी परिवार से है और उनके पिता भी फौजी ही थे जिनका नाम दुर्गाचंद जिंटा और माता का नाम नीलप्रभा था।
प्रीति जिंटा काफी छोटी थी जब उनके पिता की मृत्यु एक कार एक्सीडेंट में हो गई थी जिसके बाद परिवार का बोझ प्रीति के कंधों पर आ गया था।
प्रीति इसको बखूबी निभाया और हिंदी फिल्मों एक से एक बेहतर फिल्म दी। आइए एक नजर डालते है प्रीति के फिल्मी सफर पर...


Click it and Unblock the Notifications











