बॉलीवुड की सबसे सुंदर मम्मी ऐश का बर्थ डे आज, कीजिये विश
ऐश्वर्या के पिता का नाम कृष्णराज राय जो पेशे से मरीन इंजीनियर है और माता का नाम वृंदा राय है जो एक लेखक हैं। उनका एक बडा़ भाई है जिसका नाम आदित्य राय है। ऐश्वर्या राय की प्रारंभिक शिक्षा हैदराबाद, आंध्र प्रदेश मे हुई। बाद मे उनका परिवार मुंबई आकर बस गया। ऐश पहली फिल्म इरुवर तमिल में बनी जिसे मणिरत्नम ने निर्देशित किया। हिन्दी में उनकी पहली फिल्म और प्यार हो गया थी, हिन्दी फिल्मों में संजय लीला भंसाली द्वारा बनायी गयी फिल्म हम दिल दे चुके सनम से उन्होंने कामयाबी का जो स्वाद चखा वो आज कर बरकरार है।
2002 मे संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई फिल्म देवदास मे भी उन्होने बेहतरीन काम किया। इसके अलवा उन्होंने कुछ बांग्ला फिल्में की हैं। सन 2004 में ही पहली बार उन्होंने गुरिंदर चड्ढा की एक अंग्रेजी फिल्म ब्राइड ऐंड प्रेज्यूडिस में काम किया। आज ऐश्वर्या राय भारत की सबसे धनी महिलाओं में शामिल हैं।
दुनिया भर में उनके चाहने वालों ने ऐश्वर्या को समर्पित लगभग 17,000 इंटरनेट साइट बना रखे हैं और उनकी गिनती दुनिया के सबसे खूबसूरत महिलाओं में की जाती है। टाईम पत्रिका ने वर्ष 2004 में उन्हें दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में भी शुमार किया है। साल 2007 में उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के इकलौते बेटे अभिषेक बच्चन से शादी की और 16 नवंबर 2011 को ऐश ने आराध्या को जन्म दिया।
आप भी ऐश्वर्या राय को बर्थडे विश करना चाहते हैं तो नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
