Birthday Special: दो बच्चों के बाप देवानंद को हुआ था सेक्सी जीनत से प्यार
आज बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक हीरो देवानंद का जन्मदिन है। देव साहब के नाम से मशहूर देवानंद सदाबहार हीरो के नाम से विख्यात है। प्यार, एहसास और रूमानियत की तस्वीर देवसाहब ने खुद कहा था कि उन्हें जिंदगी में तीन बार मोहब्बत हुई थी। बॉलीवुड के रोमाटिंक हीरो देवानंद अपने रीयल लाईफ में भी बहुत रोमांस प्रिय थे। उन्होंने इस बात जिक्र खुद अपनी जीवनी 'रोमांसिंग विद लाइफ' में किया है। शायद इसलिए ही जिंदगी को प्यार की इबादत मानने वाले देव साहब को रोमांस का बादशाह कहा जाता है।
ऊपर वाले ने उन्हें सुंदर कद-काठी के अलावा नायाब सीरत भी बक्शी थी जिसके चलते लड़कियों का दिल उन पर आ ही जाता था। लेकिन देव साहब को भाया वो चेहरा जो फिल्म जीवन का सबसे महंगा और खूबसूरत था। देवानंद को अपने जीवन में पहली बार मुहब्बत का एहसास बीते जमाने की सुंदर अभिनेत्री सुरैया ने करवाया था। फिल्म 'किनारे-किनारे' की शूटिंग के दौरान दोनों की आंखे चार हुई थी।
और वहीं से यह मुहब्बत परवान चढ़ी थी लेकिन हर बार की तरह इस प्यार की राह आसान नहीं थी। सुरैया मुस्लिम थीं सो इस मुहब्बत में मजहब आड़े आ गया। उनकी नानी ने देव साहब को अपनाने से इंकार कर दिया। सुरैया में इतनी ताकत नहीं थी कि वो अपने प्यार के आगे अपने घर को छोड़ सके। जिसका नतीजा ये हुआ कि उन्होंने देवानंद को मना कर दिया। देव साहब उस समय चोटिल तो बहुत हुए लेकिन जिंदगी में कभी भी कोई अफसोस ना करने वाले देवानंद ने सुरैया को छोड़कर जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला कर लिया
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications











