कैटरीना कैफ ने जन्मदिन पर सलमान खान को दिया लाखों का ब्रेसलेट, अनिल कपूर ने दिया मंहगा तोहफा!
सुपरस्टार सलमान खान इस वक्त अपनी कई फिल्मों को लेकर खबरों में हैं। हाल ही में बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान तब खबरों में थे जब उनका जन्मदिन मनाया गया था। इस मौके पर उनके फैंस लगातार काफी प्यार दे रहे थे। लेकिन अब एक ऐसी खबर आ रही है जो कि आपको काफी खुश करने वाली है। हम बात कर रहे हैं अभिनेता के जन्मदिन पर मिले ढेर सारे प्यार और मंहगे तोहफों की।
उनको तोहफा देने की लिस्ट में कई सितारे शामिल हैं और उनमें से एक कैटरीना कैफ भी हैं। जी हां, हाल ही में विकी कौशल के साथ सात फेरे लेने वाली कैटरीना कैफ काफी चर्चा में हैं।

उन्होने सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर काफी मंहगा गिफ्ट दिया है। दरअसल कैटरीना कैफ ने इस दौरान सलमान खान को सोने का ब्रेसलेट गिफ्ट किया है जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए है।

रिलेशनशिप में थे
जैसे ही ये खबर सामने आई फैंस सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं। जगजाहिर है कि किसी समय सलमान खान और कैटरीना कैफ रिलेशनशिप में थे और इसके बाद वो लगातार अच्छे दोस्त रहे हैं। कैटरीना कैफ के अलावा अभिनेता अनिल कपूर का नाम इस लिस्ट में सामने आ रहा है।

लेदर की जैकेट
पता चला है कि अनिल कपूर ने सलमान खान के जन्मदिन पर उनको लेदर की जैकेट गिफ्ट की है जिसकी कीमत करीब 27-29 लाख रुपए है। इसके अलावा सलमान खान को गिफ्ट करने की लिस्ट में शिल्पा शेट्टी, अरबाज खान, सोहेल खान, सलीम खान, अर्पिता खान, आयुष शर्मा, जैकलीन फर्नांडीज और संजय दत्त शामिल हैँ।

मंहगे गिफ्ट दिए
ऐसा कहा जा रहा है कि सभी सितारों ने सलमान खान को मंहगे गिफ्ट दिए हैँ। संजय दत्त ने सलमान खान के लिए एक सोने और डायमंड का ब्रेसलेट खरीदा था जिसकी कीमत 8 लाख रुपए बताई जा रही है।

13 करोड़ रुपए का अपार्टमेंट
इसके अलावा सलीम खान ने उनके लिए 13 करोड़ रुपए का अपार्टमेंट खरीदकर दिया है। सलमान खान को लेकर अक्सर इस तरह की खबरें सामने आती हैं कि वो किसी ना किसी को कुछ गिफ्ट करते रहते हैँ।

56 साल के हो गए हैं
लेकिन इस वक्त उनको तोहफे में ढेर सारा प्यार मिला है। सलमान खान 27 दिसंबर 2021 को 56 साल के हो गए हैं लेकिन उनके स्टारडम में किसी तरह की कोई कमी नहीं आई है।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर सलमान खान टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं और काफी जल्दी ये फिल्म रिलीज होगी। कैटरीना कैफ इस फिल्म में उनके साथ धमाका करती नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications