बर्थ डे गर्ल वीना मलिक: कंडोम बेचने के बाद फिल्मों से लिया संन्यास
आज विवादों की मल्लिका और ड्रामाक्वीन के नाम से विख्यात वीना मलिक का जन्मदिन है। हाल ही में फिल्मों से संन्यास और दुबई के करोड़पति बिजनेसमैन बशीर खान से निकाह करने वाली वीना मलिक ने पाकिस्तान, भारत औऱ दुबई जैसे देशों में जमकर विवादों की एक सीरीज तैयार की है। क्रिकेट की पिच से लेकर बॉलीवुड की चौखट तक हर जगह वीना मलिक एक अश्लीलता की ही पर्याय बन कर सामने आयीं।
लेकिन लगातार आलोचनाओं की शिकार वीना मलिक के बारे में आज भी लोग जानने को उत्सुक औऱ बेकरार रहते हैं। बदनाम हुए तो क्या नाम ना हुआ .. की तर्ज पर काम करने वाली वीना मलिक आज अपना जन्मदिन अपने पति बशीर खान की बांहों में ही मना रही हैं।
26 फरवरी, 1984 को पाकिस्तान की रावलपिंडी शहर में जन्मी वीना मलिक ने पिछले साल अपने जन्मदिन के दिन ही एक अनोखा रिकार्ड बनाकर लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया था औऱ यह अनोखा रिकार्ड था एक मिनट में सबसे ज्यादा किस करने का कीर्तिमान। वीना मलिक का असली नाम जाहिदा मलिक है।
इससे पहले वो मैंगजिन के लिए टॉपलेस और एमएमएम कांड करके काफी सुर्खियां बटोर चुकी है। अपनी इस बोल्डनेस की वजह से ही उन्हें कंडोम कंपनियों ने अपना ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications