बर्थ डे गर्ल श्रुति हासन सिद्धार्थ संग लिवइन रिलेशन में थीं...
सिद्धार्थ और श्रुति का लंबा अफेयर रहा, दोनों का इश्क परवान चढ़ा और दोनों लिवइन रिलेशन में भी रहने लगे लेकिन ना जाने क्यों बाद में दोनों के विचार एक-दूसरे से भिड़ने लगे जिसकी वजह से दोनों का झगड़ा हो गया।
जिसकी वजह से श्रुति ने सिद्धार्थ का साथ छोड़ दिया और अलग रहने लगीं। फिलहाल सिद्धार्थ के साथ पूरा डे़ढ़ साल गुजारने के बाद श्रुति हासन ने शायद दिल लगाना ही छोड़ दिया है इसलिए तो आज तक वह सिंगल हैं।
श्रुति को अभी तक हिंदी दर्शकों से भरपूर प्यार नहीं मिला है लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि श्रुति हासन काफी हसीन अदाकारा है और हम उम्मीद करते हैं कि दक्षिण सिनेमा की तरह एक दिन बॉलीवुड में श्रुति हासन का सिक्का चलेगा।
फिलहाल तो उनके सारे फैंस की ओर से वनइंडिया परिवार भी उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता है। आप भी श्रुति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं। नीचे के कमेंट बॉक्स में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीजिये।


Click it and Unblock the Notifications












