बर्थडे गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने लिया लंबा ब्रेक

वह फिलहाल एक छोटा सा ब्रेक ले रही हैं और यूएस अपने परिवार के साथ जा रही हैं। चूंकि प्रियंका के लिए यूएस हमेशा से फेवरिट पार्टी डेस्टीनेशन रहा है। इसके अलावा उन्हें वहां थोड़े और भी काम है। वह उसे भी पूरा करेंगी। इसके बाद वह अपने भाई सिद्धार्थ के ग्रेजुएशन समारोह का हिस्सा बनेंगी, यह समारोह स्वीजरलैंड में होने वाला है। यहां वह अपने पूरे परिवार के साथ शामिल होंगी।
अपने ट्रिप के बारे में बताते हुए वह कहती हैं कि यह कई चीजों का मेल है। मैं मस्ती भी करूंगी अपने परिवार के साथ और साथ ही थोड़ा काम भी कर लूंगी। उन्होंने कहा कि मैंने लॉस एंजिल्स में भी पार्टी एंजॉय की और इस बार थोड़ा सा समय मां पापा के लिए भी निकाल रही हूं।
प्रियंका ने कहा कि मैं अपने दोस्तों व परिवार के साथ डिनर करना चाहूंगी। चूंकि मुझे पार्टी आयोजित करना पसंद नहीं तो पार्टी नहीं करूंगी लेकिन मां पापा के साथ वक्त जरूर बिताऊंगी। उन्होंने कहा कि वे फिलवक्त सिर्फ काम करना चाहती हैं। शादी के मूड में तो बिल्कुल नहीं हूं। मुझे गिफ्ट्स का बहुत शौक है। इसलिए मां ने मेरे लिए ढेर सारे गिफ्ट्स का इंतजाम किया है। कोशिश यही होगी कि मैं अच्छे तरीके से काम करूं और लोग मेरे काम को पसंद करे।


Click it and Unblock the Notifications











