..................... Birthday Boy Vicky Kaushal net worth Know the whole truth - Hindi Filmibeat

Vicky Kaushal Birthday: चॉल से सुपरस्टार बनने तक का सफर करने वाले विक्की की नेटवर्थ में बारें में जाने सच

 Vicky Kaushal

Vicky Kaushal Birthday: हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता विक्की कौशल आज अपना 35 वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं, तो ऐसे में आज के दिन अभिनेता की फिल्मों के साथ साथ उनकी नेटवर्थ के बारें में हम आपको बताते हैं सारी जानकारी।

दरअसल हम सभी जानते हैं कटरीना कैफ के पति विक्की कौशल अपने टैलेंट के दम पर स्टार बने हैं, फिल्म 'मसान' में विक्की कौशल की दमदार एक्टिंग से उन्हें सबने पहचाना था। इस फिल्म के बाद विक्की कौशल को जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके बाद एक के बाद सफल फिल्में देकर बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाया है।

चॉल में पैदा हुई विक्की कौशल आज के तौर पर हिंदी सिनेमा जगत के जाने माने सफल अभिनेता बन चुके हैं। स्टारडम के साथ-साथ विक्की कौशल की लग्जरी लाइफ भी बदल गई है, आज वो करोड़ों के मालिक हैं। एक्टर की नेटवर्थ की बात करें तो विक्की कौशल की नेट वर्थ 25 करोड़ के करीब बताई जाती है।

दरअसल आज के तौर पर एक फिल्म के लिए विक्की 5 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। विक्की ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई करते हैं। स्टारडम के साथ-साथ विक्की कौशल की लग्जरी लाइफ भी बदल गई है, विक्की ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई करते हैं। प्रॉपर्टी के अलावा विक्की कौशल के पास कई चमचमाती शानदार गाड़िया भी हैं।

कैटरीना के पति विक्की के रेंज रोवर, मर्सिडीज बेंज GLC, BMW X5 जैसी कार का कलेक्शन भी है। शादी के बाद विक्की पत्नी कटरीना कैफ के साथ मुंबई में ओबेरॉय स्प्रिंग बिल्डिंग में रहते हैं। विक्की ने अपने करियर में 'रमन राघन 2.0', 'लव पर स्कॉयर फीट', 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' समेत अब तक 15 फिल्मों में काम किया है।

15 मई 1988 को मुंबई में एक चॉल में पैदा हुए विक्की आज बड़े फिल्मी स्टार हैं, उन्होंने टैलेंट के दम पर खुद को स्थापित किया है। ये विक्की कौशल की पॉपुलैरिटी और स्टारडम है कि वो आज इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी हीरोइनों के साथ काम करते देखे जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X