बर्थडे के बाद ये होगा वरुण धवन का नया जिम प्लान, कलंक के लिए बनाएंगे बॉडी

अभिनेता वरुण धवन अपने बर्थडे के मौके पर आज से अपना आने वाली फिल्म कलंक के लिए अपनी बॉड बनाना शुरु करेंगें। बॉलीवुड के अब तक के सबसे सफल एक्टर्स में से एक माने जाने वाले वरुण धवन आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में कदम रखने वाले वरुण धवन ने अब तक 10 फिल्में की और इनमें से 1 भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई है।

सारी फिल्में या तो हिट हैं या सुपरहिट। वरुण धवन कॉमर्शियल एक्टर तो बन गए लेकिन उन्होंने ऐसे किरदार भी किए कि उन्हें क्रिटिक्स की तारीफें मिली हैं। इस तरह वरुण ऑडिएंस और क्रिटिक्स दोनों का दिल जीत चुके हैं।

varun dhawan, kalank, वरुण धवन, कलंक

वरुण धवन के हाथों में कलंक फिल्म के नाम पर एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला है क्योंकि इस फिल्म में वरुण धवन के साथ साथ अभिनेता संजय दत्त माधुरी दीक्षित भी काफी समय के बाद एक साथ नजर आने वाले है।

इसके अलावा इस फिल्म में आलिया भट्ट भी नजर आने वाली है। बता दें कि इसके अलावा दो ऐसे स्टार ऐसे भी है जो इस फिल्म का हिस्सा बनेंगें जिनका नाम आदित्य कपूर और सोनाक्षी सिन्हा है।

इस फिल्म के सामने आते ही ये काफी सुर्खियां बटोर रही है और लगातार हिट की गाड़ी में सवार अभिनेता वरुण धवन के पास एक और हिट आ गई है। बात करें संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की तो इन दोनो को साथ में देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

अभिनेता वरुण धवन की फिल्म अक्टूबर हाल ही मे रिलीज हुई है जो कि बॉक्स ऑफिस में काफी कमाल कर रही है। इस फिल्म के लिए वरुण धवन के अभिनय की जमकर तारीफ भी की जा रही है।

बता दें कि इस फिल्म मे उनके साथ बनिता संधू थी जिन्होने काफी अच्छा अभिनय किया है और लोगों के द्वारा सराहा जा रहा है। इसके बाद वरुण धवन फिल्म सुई धागा की शूटिंग कर रहे है जिसमे उनके साथ अभिनेत्री अनुष्का शर्मा नजर आने वाली है।

फिलहाल वो कलंक के लिए जोरदार तैयारी कर रहे है क्योंकि ये एक बड़ी फिल्म है। बता दें कि इस फिल्म में भारत और पाकिस्तान के बटवारे वाले समय को दिखाया जाएगा जो कि काफी अलग होगा।

इसके अलावा वरुण धवन फिल्म एबीसीडी के लिए भी फाइनल कर लिए गए है और ये फिल्म रेमो डिसूजा बना रहे है जो कि एक डांस फिल्म होगी।

इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ को कास्ट किया गया है जो कि पहली बार किसी फिल्म मे वरुण धवन के साथ नजर आने वाली है। इसके पहले भी इस डांस फिल्म का हिस्सा वरुण थे पर उनके साथ श्रद्धा कपूर नजर आयी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X