ट्रेलर लॉंच से पहले, फैंस से मिलने फिर सामने आए शाहरुख खान
Recommended Video

शाहरुख खान भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार है और आज उनके लिए काफी बड़ा दिन है। गौरतलब है कि आज वो अपना 53वां जन्मदिन मना रहें हैं और साथ ही उनकी फिल्म जीरो का ट्रेलर आज रिलीज हो रहा है। बता दें कि शाहरुख खान फिर से मन्नत के बाहर आकर अपने फैंस से मिले है। मन्नत के बाहर सुबह से काफी ज्यादा भीड़ जमा थी और शाहरुख खान अपने फैंस से मिलने एक बार फिर से बाहर निकले।
बता दें कि कल रात भी शाहरुख खान के बंगले के बाहर हजारों की तादात में फैंस इकट्ठा थे और शाहरुख खान उनसे मिलने के लिए रात में भी अपने घर के बाहर लगी एक लोहे की जाली में आए थे।

हालिया सामने आई तस्वीर में वो ट्रेलर लॉंच इवेंट में पहुंचने से पहले बाहर आए और उनके साथ छोटे बेटे अबराम भी मौजूद थे। बता दें कि शाहरुख खान के फैंस उनकी एक झलक के लिए सुबह से इंतजार कर रहें है।
साथ ही लोग उनकी फिल्म के ट्रेलर का भी बेसब्री से इंतजार कर रहें है जो कि रिलीज होने वाला है। बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख खान ने एक बौने का रोल किया है और उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा फिल्म में नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications












