विवादों से हमेशा रहा बर्थडे ब्यॉय संजय दत्त का नाता
29 जुलाई 1959 में जन्में बॉलीवुड के बैड ब्वॉय संजय दत्त का आज 55वां जन्मदिन है। पर दुर्भाग्यवश, संजय अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ नहीं मना पाएंगे। वह इन दिनों पुणे की यरवदा जेल में बंद हैं। संजय दत्त शुरुआत से विवादों में घिरे रहे हैं।
स्कूलिंग के दौरान ड्रग्स लेने से लेकर मुम्बई ब्लास्ट तक वह उनका नाता विवादों से रहा है। स्टारकिड की वजह से दिग्गज कलाकार सुनील दत्त और नरगिस भी गलत कारणों से सुर्खियों में छाए रहे। अगर हम संजय दत्त के एमएमएस क्लिपिंग कांड की बात करें तों अपने ही फिल्मी दुनिया के साथियों को दारु पीकर अनाप-सनाप बकने वाले संजय दत्त के एक एमएमएस से विवादास्पद स्थिति पैदा हो गई।
इसके बाद मुम्बई बम धमाके में संजय दत्त का नाम आने से फिल्म इंडस्ट्री सहित देश भर में हलचल मच गई। तो तस्वीरों में जानते संजय दत्त का नाता कितना रहा है कि विवादों से।


Click it and Unblock the Notifications











