VIDEO..अपने ही गानों पर झूमते नजर आए सलमान..बर्थडे पार्टी में जमकर किया डांस

By Shweta

सलमान खान आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। देश-दुनिया के फैन्स उन्हं जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं । हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान अपना जन्मदिन पनवेल स्थित फॉर्महाउस पर मना रहे हैं।सलमान खान के खास दोस्त और परिवार के सदस्य पहले से हीं वहां मौजूद हैं।

बर्थडे ब्वॉय सलमान खान ने भी अपने जन्मदिन पर कुछ कम मस्ती नहीं की है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी फिल्म सुल्तान के गाने बेबी को बेस पसंद है पर डांस करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सलमान खान के साथ उनकी बाकी दोस्त भी डांस करते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इतना ही सलमान खान शेप ऑफ यू पर भी डांस करते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सलमान खान के एक फैन क्लब ने शेयर किया है।

सलमान खान मंगलवार अपने फॉर्महाउस से बाहर निकलकर मीडिया से भी मिले और फैन्स का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने टाइगर जिंदा है की सफलता के लिए भी फैन्स को धन्यवाद दिया । उनके साथ कैटरीना कैफ और अली अब्बास ज़फर भी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X