Aamir Khan: नेशनल लेवल के टेनिस खिलाड़ी रह चुके हैं Birthday Boy आमिर खान

aamir khan birthday special

Aamir Khan Birthday: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान 14 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।पिछले कई दशकों के अपने फिल्मी करियर के दौरान आमिर खान ने एक से बढ़कर एक कई शानदार फिल्में दी है। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट महज 8 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले आमिर खान को उस समय देखने पर शायद ही किसी ने सोचा होगा कि आगे चलकर वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाले हैं। आमिर खान 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाले पहले बॉलीवुड एक्टर हैं। उनका रिकॉर्ड उनकी ही अगली फिल्म ने तोड़ा था। लेकिन क्या आपको पता है, एक के बाद एक हिट फिल्में देने वाले आमिर खान नेशनल लेवल के खिलाड़ी ही नहीं बल्कि उन्होंने कई चैम्पियनशिप भी जीता है।

आइए Birthday Special में आपको आमिर खान से जुड़े कुछ खास बातें बताते हैं:

रह चुके हैं नेशनल लेवल के बैडमिंटन खिलाड़ी

रह चुके हैं नेशनल लेवल के बैडमिंटन खिलाड़ी

आमिर खान एक्टिंग में आने से पहले नेशनल लेवल के बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने स्टेट लेवल के कई चैम्पियनशिप में हिस्सा लिया और चैम्पियन भी रहे। इस बात का खुलासा उनके पिता ताहिर हुसैन ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। इतना ही नहीं, आमिर खान रुबिक्स क्यूब सॉल्व करने में भी माहिर हैं। एक बार ऑडियंस से भरे हॉल में उन्होंने महज 36 सेकंड में रुबिक्स क्यूब सॉल्व कर दिया था। यह देखकर मौके पर मौजूद सभी हैरान रह गये थे।

फिल्मों में रहते हैं परफेक्शनिस्ट

फिल्मों में रहते हैं परफेक्शनिस्ट

आमिर खान के बारे में कहा जाता है कि उन्हें अपनी फिल्मों में परफेक्शन बहुत पसंद है। आमिर अपने हर किरदार में जान डाल देते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान ने अपनी फिल्म 'पीके' में दूसरे ग्रह से आये प्राणी के किरदार को प्रजेंट करने के लिए 100 पान खाए थे। वहीं उनकी दूसरी फिल्म 'दंगल' के लिए उन्होंने अपना वजन बढ़ाकर 97 किलो कर लिया था। उन्होंने अपना वजन करीब 28 किलो तक बढ़ा लिया था। हालांकि बाद में उन्होंने अपना 20 किलो वजन कम कर लिया था।

सबसे पहले 100 करोड़ के क्लब में हुए शामिल

सबसे पहले 100 करोड़ के क्लब में हुए शामिल

आमिर खान बॉलीवुड में 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाले पहले एक्टर हैं। साल 2018 में आयी उनकी फिल्म 'गजनी' हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी थी। इस फिल्म का रिकॉर्ड आमिर की ही अगली फिल्म 'थ्री इडियट्स' ने तोड़ा था। पिछले कई दशकों तक बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई करने वाले आमिर खान की आखिरी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बॉयकट गैंग की भेंट चढ़ गयी और पिछले साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म बन गयी।

भरते हैं सबसे ज्यादा टैक्स

भरते हैं सबसे ज्यादा टैक्स

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान की एक दिन कमाई करीब 33 लाख रुपये है। उनका नेटवर्थ लगभग 1800 करोड़ रुपये बताया जाता है। आमिर खान अपने फिल्मों के अलावा विज्ञापन, टीवी शोज और फिल्मों के प्रोडक्शन से भी कमाते हैं। आमिर खान साल भर जितनी मेहनत से कमाते हैं, उतना ही वो टैक्स भी भरते हैं। आमिर खान बॉलीवुड में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले एक्टर्स में से एक हैं।

Read more about: aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X