..................... Birthday- बोनी कपूर ने अर्जुन कपूर और शबाना आजमी के साथ काटा केक Birthday- Boney Kapoor cut cake with Arjun Kapoor and Shabana Azmi, pictures surfaced! - Hindi Filmibeat

Birthday- बोनी कपूर ने अर्जुन कपूर और शबाना आजमी के साथ काटा केक, सामने आईं तस्वीरें!

boney kapoor

फिल्म निर्माता बोनी कपूर आज अपने जन्मदिन को लेकर चर्चा में हैं और बीती रात अपने प्यारों के साथ उन्होने जन्मदिन मनाया है जिनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं। आज एक साल के हो गए हैं। शानदार करियर में बोनी कपूर ने लगभग उनकी उम्र के सभी सितारों के साथ काम किया है और इस वक्त उनकी बेटी जान्हवी कपूर की फिल्म मिली चर्चा में हैं जो कि हाल ही में रिलीज हुई है।

उनके जन्मदिन की बात करें तो आधी रात के 12 बजने के बाद, उन्होंने अपने करीबी दोस्तों और परिवार की उपस्थिति में अपने जन्मदिन का केक काटने का फैसला किया। इंस्टाग्राम पर बोनी ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वो अपने बेटे अर्जुन कपूर, बेटी अंशुला कपूर, शबाना आज़मी और अन्य के साथ अपना जन्मदिन मनाते नजर आ हैं।

ये तस्वीरें सामने आते ही धड़ल्ले से वायरल हो रहीं हैं और उनके फैंस लगातार जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। फिल्म निर्माता ने इन तस्वीरों के साथ लिखा "मेरे जन्मदिन को अपने परिवार और अपने अच्छे दोस्तों के साथ लाना अद्भुत था ... सभी को प्यार और लाइट!"

बोनी कपूर के फैंस उनको जन्मदिन पर अलग अलग तरह से विश कर रहे हैं और इससे पता चलता है कि लोग उनको कितना प्यार करते हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''जन्मदिन मुबारक बोनी जी..प्यार और जीवन में हमेशा खुशियों और बड़ी सफलताओं के लिए शुभकामनाएं''

एक का कहना था कि, ''हैप्पी बर्थडे सर गॉड ब्लेस ऑलवेज।'' फिलहाल आप देखिए ये तस्वीरें जो कि वायरल हो रहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X