रॉ वन से मिलेगा नया भारतीय सुपरहीरो

यह फिल्म भारत में अपने आप में एक अलग तरह की फिल्म है मुझे आज बॉलीवुड में लगभग 20 साल पूरे हो चुके हैं मैने आज तक हिन्दी सिनेमा में ऐसी फिल्म नहीं देखी है। मैं खुद चाहता हूं कि हमारा सिनेमा आने वाले समय में सबसे आगे जाए।
हम कोई भी फिल्म देखतें हैं तो यह कह देते हैं कि यह फिल्म तो उस फिल्म की नकल है मेरी फिल्म के बारे में भी यही कहा जा रहा है कि यह फिल्म तो बैटमैन की तरह है। हम यह क्यों नहीं सोचते कि हां अब भारत में भी उस तरह कि फिल्में बन रही हैं जैसा कि हॉलीवुड में बना करती हैं।
हम आपको बता दें कि रॉ वन का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है और इसे शाहरुख की कंपनी रेड चिली इंटरटेनमेंट प्रोड्यूज कर रही है। इस फिल्म में शाहरूख ने तकनीकी पर काफी ध्यान दिया है। हो सकता है कि इसे देखने के बाद आपको एक और सुपर हीरो मिल जाए।


Click it and Unblock the Notifications











