ऑनलाइन कथक सिखाएंगे बिरजू महाराज
कथक उस्ताद बिरजू महाराज अब 'डांसविदमाधुरी डॉट कॉम' पर ऑनलाइन माध्यम से नृत्य के सबक सिखाएंगे। वह मानते हैं कि अकादमी एक 'शानदार पहल' है। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की स्वामित्व वाली डांसविदमाधुरी डॉट कॉम वेबसाइट को इस साल की शुरुआत में लांच किया गया था। माधुरी ने अब अपने गुरु से इस माध्यम का प्रयोग कर अधिक से अधिक दर्शकों को नृत्य विद्याएं सिखाने का आग्रह किया है।
एक बयान में बिरजू महाराज ने कहा, "मेरे ख्याल से ऑनलाइन अकादमी पर विभिन्न नृत्य विधाओं को सिखाने की यह माधुरी की एक उत्कृष्ट पहल है। मेरा यकीन है कि यह बहुत से लोगों को बेहतर ढंग से नृत्य सीखने और समझने में मदद करेगी।"
बिरजू महाराज ने हाल ही में माधुरी की आगामी फिल्म 'डेढ़ इश्किया' में नृत्य निर्देशन किया है।
माधुरी की ऑनलाइन अकादमी उनके प्रशंसकों को नृत्य की विविध विधाओं जैसे साल्सा, समकालीन और जैज से परिचित कराएगी। नृत्य के दौरान, नृत्य और व्यायाम का संयोजन आपको स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications












