बर्थडे गर्ल सोहा ने सैफ-करीना के लिए झूठ बोला
पटौदी खानदान की सबसे छोटी बेटी सोहा अली खान का आज जन्मदिन है। 4 अक्टूबर1978 को जन्मी सोहा अली खान ने फिल्म रंग दे बसंती से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म के लिए उन्होंने अवार्ड भी जीता था लेकिन साल 2006 में प्रदर्शित इस फिल्म के बाद सोहा आयी बाकी फिल्मों में उन्हें तारीफें तो बहुत मिलीं लेकिन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर लोगों को इक्टठा नहीं कर पायी।
अपने फिल्मों से कम कुणाल खेमू से रोमांस के चलते चर्चा में रहने वाली सोहा अली खान इन दिनों अपने भाई सैफ की शादी में काफी व्यस्त है लेकिन पारिवारिक दवाब के चलते वो इस विषय पर मीडिया से कोई बात नहीं कर रही हैं। सोहा का कहना सैफ-करीना की शादी के बारे में अभी कछ पता नहीं है। वो दोनों अभी लंदन से शॉपिंग करके आये हैं इसलिए अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है हां सैफ की शादी जब भी होगी तो उन्हें उस शादी में पहनना क्या है यह उन्हें पता है।खैर सोहा के इस सफेद झूठ पर सबको प्यार ही आ रहा है , सबका यही कहना है कि सोहा अपने भाई सैफ से बेइंतहा प्यार करती हैं इसलिए उनके इस झूठ को भी सलाम। वैसे सोहा के जन्मदिन पर उनको ढेर सारी बधाईयां।
करीना कपूर जन्मदिन शादी सैफ अली खान सोहा अली खान birthday kareena kapoor marriage saif ali khan soha ali khan


Click it and Unblock the Notifications
