मैं और जॉन अलग-अलग हैं- बिपाशा

अभिनेत्री बिपाशा बसु का कहना है कि जॉन अब्राहम और उनकी आदतें बिलकुल अलग-अलग हैं.
पिछले कई सालों से दोनों एक दूसरे के साथ हैं. उनका रिश्ता अब भी जैसे का तैसा है. किसी तरह का कोई तनाव दोनों के बीच नहीं है. लेकिन बिपाशा कहती हैं कि जहां तक पसंद और नापसंद की बात है, तो दोनों इस मामले में बिलकुल अलग-अलग राय रखते हैं.
बिपाशा कहती हैं, "मेरी और जॉन की शख़्सियत बिलकुल अलग है. मैं तो फिर भी जॉन की पसंद के आगे थोड़ा झुक जाती हूं. लेकिन जॉन अपनी पसंद और नापसंद को लेकर बहुत सख्त हैं."
बिपाशा बसु को एक फ़र्निशिंग कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है. उसी के प्रमोशन के मौके पर उन्होंने ये बातें कहीं.
इस शुक्रवार को जॉन अब्राहम की फ़िल्म 'आशाएं' रिलीज़ हो रही है. बिपाशा इसे लेकर भी ख़ासी उत्साहित हैं.
बिपाशा कहती हैं, "ये बहुत ख़ूबसूरत फ़िल्म है. ये हमें सिखाती है कि हमेशा ज़िंदगी को लेकर सकारात्मक रवैया रखो. और हर लम्हे को खुलकर जिओ."
सलमान और कटरीना के रिश्ते पर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस पर कुछ भी बोलने से इंकार करते हुए कहा "मैं बहुत छोटी हूं, इस मामले पर कुछ भी बोलने के लिए या किसी को सलाह देने के लिए."
करियर की बात करें तो बिपाशा की आख़िरी फ़िल्म 'लम्हा' आलोचकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद टिकट खिड़की पर कामयाब नहीं हो पाई थी. उसमें उनके साथ संजय दत्त की भी अहम भूमिका थी.
बिपाशा की आने वाली फ़िल्में हैं 'दम मारो दम', 'नो प्रॉब्लम' और प्रियदर्शन की 'आक्रोश'.


Click it and Unblock the Notifications