कीमती सामान के साथ बिपाशा बासु गिरफ्तार

कस्टम विभाग ने बिपाशा को 12 हजार कस्टम ड्यूटी भरने को कहा जिसे बिपाशा ने भर दिया। बिपाशा ने इस मामले पर कहा है कि ये कस्टम का रुटीन चेकिंग था। इसमें हिरासत में लिए जाने वाली कोई बात नहीं थी। जो अधिकारी ड्यूटी पर थे वो जिम्मेदार लोग हैं। वो अपना काम कर रहे थे। सामान पर्सनल इस्तेमाल के हैं।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टीवल से लौटने के दौरान फिल्म अभिनेत्री मिनिषा लाम्बा को भी मुम्बई एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया था। उनके पास से करीब 50 लाख रूपए की सोने की ज्वैलरी पकडी गई। जिस पर मिनिषा लांबा ने कस्टम ड्यूटी नहीं चुकाई थी।
; airport arrested कान गिरफ्तार बिपाशा बासु बॉलीवुड मिनिषा लांबा मुम्बई हवाई अड्डा bipashah basu bollywood cannes minisha lamba mumbai


Click it and Unblock the Notifications