बिपाशा की एक शाम मुक्केबाज़ विजेंदर के नाम

बस फिर क्या था बिपाशा ने कह दिया कि अगर विजेंदर ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत जाते हैं तो वो विजेंदर के साथ डेट पर जाएँगी और उनके साथ एक शाम बिताएँगीं.
| मुझे पता चला है कि विजेंदर मेरे फैन हैं. अगर वो स्वर्ण पदक जीतते हैं तो मैं वादा करती हूं कि उनके साथ डेट पर जाऊंगी |
विजेंदर ने बुधवार को एक बेहतरीन मुकाबले में इक्वेडोर के मुक्केबाज़ कार्लोस गोंगोरा को हरा कर क्वार्टर फ़ाइनल में प्रवेश किया जहां उनका कांस्य पदक सुनिश्चित हो गया है.
क्वार्टर फ़ाइनल में उन्होंने कार्लोस को 4 के मुक़ाबले 9 अंकों से पराजित किया था. अब उन्हें सेमीफ़ाइनल में जीत के बाद फ़ाइनल जीतना होगा ताकि वो स्वर्ण पदक ला सकें.
विजेंदर का अगला मुक़ाबला शुक्रवार को है, अगर वे इस मुक़ाबले में जीत जाते हैं तो वे फ़ाइनल में पहुँच जाएँगें.


Click it and Unblock the Notifications