सुष्मिता, बिपासा भी जानेंगी राज पिछले जन्म
एनडीटीवी पर प्रसारित हो रहे टीवी शो 'राज पिछले जनम का' के जरिये अपने पिछले जन्म के राज जानने के लिये कई फिल्मी सितारों में होड़ लगी हुई है. शेखर सुमन ने भी इसमें हिस्सा लेकर अपने पिछले राज जाना है. इसके बाद तो कई सितारे इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने को आतुर हैं.
मोनिका बेदी ने इसमें रहस्योद्घाटन किया था कि वह पिछले जन्म में पुर्तगाल में पैदा हुई और उसके तीन बच्चे भी थे. सेलिना जेटली इंग्लैंड में एक शादीशुदा औरत थी और उसका वैवाहिक जीवन सुखी था. इसी तरह संभावना सेठ ने बताया कि वह गरीब मुस्लिम परिवार से थी और बीयर बार में नाचती थी.
सूत्रों के अनुसार इस कार्यक्रम का रोमांच और लोकप्रियता को देखते हुए कई सितारे जैसे सुष्मिता सेन, संजय दत्त, करिश्मा कपूर, बिपासा बसू और प्रिंस मानवेंद्र भी आने वाले दिनों में शो का हिस्सा बन सकते हैं.


Click it and Unblock the Notifications