ऑनर किलिंग पर काम करना चाहती हूं : बिपाशा बसु

bipasha-basu
हाल ही में प्रदर्शित फिल्म 'लम्हा" में काम कर चुकीं बॉलीवुड की बिंदास अभिनेत्री बिपाशा बसु का कहना है कि सम्मान के नाम पर होने वाली हत्याओं (ऑनर किलिंग) से जुड़े मुद्दे पर बनने वाली एक फिल्म में काम करने के लिए वह तैयार हैं। बिपाशा का मानना है कि विषय प्रधान फिल्मों में काम करने के लिए बॉलीवुड स्टारों को पैसा नहीं लेना चाहिए।

देखें : आक्रोश की तस्वीरें

बिपाशा कहती हैं, "विषय प्रधान फिल्मों में काम करने के लिए पैसा नहीं लिया जाना चाहिए। मुद्दों पर आधारित फिल्में बनाना व्यवसायिक तौर पर व्यवहारिक है।"बॉलीवुड की यह 'बिंदास बाला" हाल ही में कश्मीर की समस्यायों पर आधारित फिल्म 'लम्हा" में काम कर चुकी हैं, लेकिन इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफलता नहीं मिली।

वह कहती हैं, "यह बात काफी शर्मनाक है कि 'लम्हा" को बनाने में काफी पैसा खर्च हुआ था। जब एक मुख्य कलाकार सामाजिक मुद्दों पर आधिरित फिल्में में काम करता है तो उसे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पैसा नहीं लेना चाहिए।" बिपाशा बसु ने मुद्दों पर आधारित एक फिल्म 'आक्रोश" कर रही हैं जो वर्तमान में चल रहे एक ज्वलंत मुद्दे 'ऑनर किलिंग" पर आधारित है। बिपाश कहती हैं कि वह इस फिल्म में एक शिक्षक का किरदार निभा रही हूं। मुझे इस बात का इंतजार है कि इस फिल्म पर दर्शकों की कैसी प्रतिक्रिया मिलती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X