बिपाशा को लगता है कि सलमान भी नहीं हैं सेफ!
बिपाशा बसु जो कि राज़ 3 से सफलता की नयी ऊंचाईयों पर पहुंच गईं हैं को लगता है कि बॉलीवुड में कोई भी सेफ नहीं है यहां तक की बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के सर पर भी असफलता की तलवार लटकी हुई है। ऐसा उन्होने तब कहा जब महेश भट्ट ने बिपाशा बसु की उम्र को 10 साल पहले से कंपेयर करते हुए उन्हें अनसेफ कहा।
महेश भट्ट ने राज़ 3 के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में कहा "वो (बिपाशा बसु) अब उतनी सेफ नहीं हैं जितनी वो आज से 10 साल पहले थीं। उनकी उम्र भी बढ़ रही है।" महेश भट्ट के इस कमेंट पर बिपाशा ने बहुत ही बेहतरीन ढंग से जवाब देते हुए कहा "दस साल पहले मैं इंडस्ट्री में नयी थी और उस समय भी मैं सेफ नहीं थी। आज के वक्त में सेफ जैसा कुछ भी नहीं है। सलमान खान जिनके पास आज 200 करोड़ की फिल्म है वो भी तीन साल पहले फ्लॉप थे और उनके पास कोई फिल्म नहीं थी।"

बिपाशा ने सब बातें कहते हुए ये भी कहा "मुझे लगता है कि ये सब कुछ एक दिन खत्म हो जाएगा और ये प्रसिद्धी चली जाएगी मुझे कैसा लगेगा ये तो मैं नहीं कह सकती लेकिन मुझे बहुत दुख होगा।" ज्ञात हो कि राज़ 3 में बिपाशा बसु ने एक फिल्म स्टार की भूमिका निभाई है जो कि अंत में अपना सबकुछ खो देती है। अब बिपाशा के अंदर सबकुछ खो देने का डर इस फिल्म से ही आया है ये तो कहना मुश्किल है लेकिन इतना जरुर है कि बिपाशा की बात में एक सच्चाई है जिससे होकर हर सितारे को गुजरना ही पड़ता है। आज नहीं तो कल हर चमकता सितारा टूट कर जमीं पर आ ही गिरेगा।


Click it and Unblock the Notifications











