जेड़ी ब्रेकर्स के आयटम डांस में जलवे बिखेरेंगी बिप्स

वैसे बिपाशा का पिछला आइटम नंबर बीड़ी जलाइले का नशा लोगों के सिर से अभी तक उतरा नहीं है। लेकिन अब वो एक और गाने के साथ लोगों का चैन चुराने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि इस गाने में बिपाशा पहले से काफी हॉट लग रही हैं। इनके साथ इस फिल्म में आर माधवन काम कर रहे हैं।
इतना ही नहीं इस गाने के बोल भी सेक्सी बिप्स के नाम पर ही हैं, वो अपनी उम्र से दस साल छोटी लग रही हैं। जो लोग अब तक यह कह रहे थे कि बिपाशा की उम्र ढल चुकी है वो इस गाने को देख दांतो तले उंगलियां दबा लेंगे। वैसे जब से जॉन और बिप्स अलग हुए हैं तब से ये बंगाली बाला अपने आप को काम में काफी व्स्त रखने लगी हैं वर्ना कुछ समय पहले तक तो इन्हें हमेशा जॉन से मिलने की जल्दी रहती थी।


Click it and Unblock the Notifications











