विद्या की जगह बिपाशा होंगी घायल

लगता है कि वो नहीं चाहती है कि लोगों की नज़रों से उनका यह रूप रंग फिका पड़े। उनके इस रोल के अलावा वो किसी और किरदार के बारे में सोच ही नहीं रही हैं। यही वजह है कि उन्होंने सनी देओल की फिल्म घायल का सीक्वल को ना कह दिया। हालांकि इसके पीछे उनके पास डेट्स ना होना भी कारण बताया जा रहा है।
वे चाहती हैं कि द डर्टी पिक्चर के रिलीज होने के बाद ही वो किसी और फिल्म में काम करें। घायल रिटर्न्स का काम नवंबर में शुरू किया जाना था लेकिन लग ता है कि अब यह फिल्म अगले साल ही शुरू होगी। विद्या को सनी देओल के अपोजिट साइन किया जा चुका था।
हम आपको बता दें कि विद्या इन दिनों सुजॉय घोष की फिल्म कहानी की शूटिंग भी कर रही हैं। विद्या की जगह किसी और एक्ट्रेस की तलाश की जा रही है। संभावनाएं हैं कि उनकी जगह बिपाशा बसु को लिया जाए। फिल्म के डायरेक्टर बिपाशा से मिल चुके हैं। देखते हैं बिपाशा इस फिल्म के लिए तैयार होती हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











