नए साल में बिपाशा करेंगी धमाल
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु मुंबई स्थित पांच सितारा होटल 'सहारा स्टार' में नए साल की पार्टी में धमाल मचाने वाली हैं उनके साथ गायक सुदेश भोसले भी कार्यक्रम पेश करेंगे।
होटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विवेक कुमार ने कहा, "नए साल के मौके पर हमारे होटल में आयोजित कार्यक्रम में बिपाशा बसु कार्यक्रम पेश करेंगी।"
कुमार ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि कार्यक्रम पेश करने के लिए बिपाशा को कितनी राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा, "बिपाशा अमूल्य हैं। हम कला से पैसे को जोड़ना नहीं चाहते हैं।"
कुमार ने बताया कि गायक सुदेश भोसले भी कार्यक्रम पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का आनंद उठाने वालों के लिए होटल की ओर से विशेष इंतजाम किए जाएंगे। कुमार ने बताया कि नए साल की पार्टी में भोजन और पेय के लिए प्रतिव्यक्ति 11,500 रुपये अदा करने होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications