कश्मीर जाने को तैयार हुयी विपाशा

शायद बिप डर गयी हो कि कहीं उनकी जगह किसी और हीरोइन को न ले लिया जाय। वैसे भी सुनने में आ रहा था कि फिल्म के निर्माता बंटी वालिया बिप की जगह पर विद्या बालन को लेने वाले थे।
इस फिल्म का निर्देशन राहुल ढोलकिया कर रहे है। कश्मीर में शुटिंग स्थल पर उचित सुरक्षा व्यवस्था के न होने से विपाशा घबरा गयी थी इसलिए वे अचानक बीच मे ही शुटिंग छोड़कर चली आयी थी।
फिल्म के निर्माता बंटी वालिया ने बताया, '' हम जनवरी के दौरान में कश्मीर में शुटिंग करेंगे। कश्मीर में प्रशंसको की भीड़ से बिप घबरा गयी थी क्योंकि भीड़ को सम्हालना मुश्किल हो रहा था। लेकिन अब कश्मीर के पुलिस महानिदेशक कुलदीप खुदा ने बेहतर सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन दिया है, इसलिए बिपाशा दोबारा शुटिंग पर जाने के लिए तैयार हो गयी है।''
फिल्म में बिप के अलावा संजय दत्त, कुनाल कपूर, अनुपम खेर भी है


Click it and Unblock the Notifications