इमरान-बिपाशा के लिपलॉक पर सेंसर पानी-पानी
फिल्म में इमरान के साथ एक नहीं बल्कि दो-दो अभिनेत्रियां हैं जो कि बेहद हॉट और सेक्सी हैं। एक का नाम बिपाशा है तो एक का नाम ईशा गुप्ता जिनके साथ इमरान ने कई लवमेकिंग सींस दिये हैं लेकिन सेंसर बोर्ड ने फिल्म में जबरदस्त कैंची चला दी है। अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि सेंसर बोर्ड ने इमरान-ईशा के किसिंग सींस को नहीं काटा है बल्कि उसने बिपाशा-इमरान के लिपलॉक का काम तमाम किया है क्योंकि ईशा की तुलना में बिल्लो रानी का चुंबन ज्यादा उत्तेजक था।
फिल्म में लिपलॉक को करीब डेढ़ मिनट तक फिल्माया गया था इसके अलावा फिल्म से कई लवमेकिंग सींस को भी हटाया गया है। हालांकि फिल्म को ए कार्ड दिया गया है लेकिन फिर भी सेंसर ने फिल्म में जबरदस्त कांट-छांट की है। इस फिल्म को दिल्ली-यूपी में करीब 175 स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा फिल्म कल यानी 7 सिंतबर को सिनेमाहॉल पहुंच रही है।


Click it and Unblock the Notifications
