बिपाशा करेंगी रोहित रॉय की 'शौकीन' रीमेक

स्वाभिमान , देश में निकला होगा चांद और विरासत जैसे कई नामचीन धारावाहिकों के अलावा एक खिलाड़ी एक हसीना, प्लान फिल्मों में काम करने वाले रोहित रॉय निर्देशक के तौर पर बॉलीवुड में एक नयी पारी की शुरुआत करने वाले हैं। इससे पहले रोहित ने फिल्म दस कहानियां पर आधारित पर एक शार्ट फिल्म का भी निर्देशन किया है।
शौकीन फिल्म के रीमेक के बारे में बताते हुए रोहित ने कहा "बिपाशा को स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई और वो फिल्म करने के लिए तैयार हो गई..लेकिन अभी फिल्म के शुरु होने की कोई कन्फर्म डेट नहीं है अभी बाकी किरदारों का चुनाव करना बाकी है। "
शौकीन फिल्म 1982, में रिलीज हुई थी इस फिल्म का निर्देशन बसु चक्रवर्ती ने किया था और अशोक कुमार, उत्पल दत्त,ऐ के हंगल, रति अग्निहोत्री और मिथुन चक्रवर्ती जैसे नामचीन कलाकारों ने इसमें काम किया था।
यह फिल्म तीन बूढ़े व्यक्तियों (अशोक कुमार, उत्पल दत्त,ऐ के हंगल) पर आधारित है जो अपनी जिंदगी में कुछ नया करने के लिए बाहर जाते हैं और एक युवा लड़की रति अग्निहोत्री को पटाने की कोशिश करते हैं, ये जानने के बावजूद की वो लड़की उनके ड्राइवर (मिथुन चक्रवर्ती) की प्रेमिका है।
अब इस फिल्म में बिपाशा बसु का किरदार क्या होगा ये तो फिल्म के शुरु होने के बाद ही पता चलेगा फिल्हाल पुरानी फिल्म के आगे इसका रीमेक क्या कमाल दिखाता है ये देखना रोमांचक होगा।


Click it and Unblock the Notifications











