हॉट बिपाशा बसु पहनेगी बुर्का

देखें : हॉट बेप्स को
मिड डे के मुताबिक बिपाशा बसु फिल्म 'लम्हा' में एक कश्मीरी गर्ल का किरदार निभा रही हैं। किरदार को देखते हुए उन्हें अपने गैट-अप और स्टाइल को वादियों के बाशिंदों की तरह ही चेंज किया है। खबर है कि वे जिस किरदार को निभा रही हैं, उसका नाम अजीजा है, जो मॉर्डन है, जागरूक है और राजनीति में सक्रिय भी है। बिप्स का कहना है कि मेरे किरदार को कश्मीर की कली न समझें, ये बिल्कुल जुदा किरदार है। इस फिल्म में बिप्स साधारण सलवार कमीज और पीटी शूज ही पहनेंगी। उनके सिर पर हमेशा दुपट्टा ढका रहेगा।
देखें : बहन से प्रेरित हुईं बिपाशा
बिप्स को फोटोग्राफी डायरेक्टर जेमी फॉल्ड के अनुसार ग्रीन कलर का कॉन्टेक्ट लैंस पहनना पड़ेगा। पहली बार बुरखा को पहनने के अनुभव को शेयर करते हुए बिप्स कहती हैं, 'ये कंसेप्ट राहुल ढोलकिया (डायरेक्टर) और बंटी वालिया (प्रोडयूसर) का है। वे किरदार को निखारेंगे। वैसे और एक्ट्रेसेज शॉपिंग करने के दौरान या यात्रा के समय भीड़ से बचने के लिए बुरखा पहनती हैं, पर मुझे ऎसा करने का पहले कभी मौका नहीं मिला।'


Click it and Unblock the Notifications











