ज़ोर का थप्पड़ धीरे से क्यों पड़ा बिपाशा को!
बिपाशा बासु के इस तरह के बर्ताव को देखकर हर कोई हैरान था। लेकिन असल बात तो ये थी की बिपाशा बासु डॉयेल से बहुत प्यार करने लगी हैं और इसीलिए बिपाशा ने डॉयेल की इस गलती को माफ कर दिया। असल में हुआ कुछ यूं कि आत्मा फिल्म की शूटिंग के दौरान डॉयेल को जो कि फिल्म में बिपाशा की बेटी बनी हैं, कहा गया कि वो बिपाशा बासु को थप्पड़ मारें। बिपाशा बासु सहित सभी ने सोचा कि डॉयेल जो कि इतनी प्यार और छोटी हैं आराम से और बडे़ ही प्यार से थप्पड़ मारेंगी। लेकिन हुआ इसका उल्टा। डॉयेल ने तुरंत ही बिना कुछ सोचे समझे बिपाशा के गाल पर एक जोरदार थप्पड़ मार दिया। इस थप्पड़ की गूंज सुनकर बिपाशा ही नहीं बल्कि सेट पर मौजूद हर कोई चौंक गया।
बिपाशा बासु के इस सपोर्टिव व्यवहार को देखकर हर कोई हैरान और खुश था। लेकिन इसके पीछे बिपाशा के दिल में डॉयेल के लिए घर कर चुकी मातृत्व की भावना है। कुछ समय पहले ही बिपाशा बासु ने कहा था कि मां बनना बहुत ही बेहतरीन है। एक औरत के लिए ये सबेस बड़ी बात है कि वो मां बन सकती है। उन्होंने ये भी कहा कि डॉयेल उन्हीं के साथ खाना खाती है और उन्हीं के साथ दिन भर रहती है। बिपाशा डॉयेल का पूरा ध्यान भी रखती हैं। उन्हें लगता है कि वो डॉयेल की मां हैं क्योंकि उसकी हर एक जरुरत के लिए बिपाशा सेट पर मौजूद रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












