जब आधी रात शूटिंग के लिए निकली बिपाशा बसु, एक्ट्रेस के साथ हुई ऐसी घटना कि कई दिन तक नहीं कर पाई शूट

Bipasha Basu

बिपाशा बसु को बॉलीवुड की जानी-मानी हसीना माना जाता है। बता दें कि 'राज' फिल्म में उन्होंने काफी अच्छी परफॉर्मेंस दी और उसी से उनके करियर में चार चांद लग गए थे। बिपाशा बसु ने इस हॉरर मूवी में काफी जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ में हर किसी को चौंका दिया था। फैन्स को भी यह फिल्म इतनी ज्यादा पसंद आई थी कि एक्ट्रेस काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई थी। लेकिन इस फिल्म से जुड़े हुए कुछ ऐसे राज भी हैं जो कि बेहद ही चौंकाने वाले हैं। जिनका ताल्लुक बिपाशा बसु की से भी है। इस फिल्म के डायरेक्टर विक्रम भट्ट को बिपाशा बसु पहले से ही काफी पसंद थी और इतना ही नहीं वह एक्ट्रेस को मालिनी का किरदार देने वाले थे। लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि बिपाशा को बतौर लीड एक्ट्रेस के रूप में चुना गया। लेकिन शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि बिपाशा बसु की आंखों से महीनों तक नींद उड़ गई थी।

गोंग की आवाज से बुरी तरह डर गई थी बिपाशा बसु

हॉरर फिल्म 'राज' में एक सीन फिल्माया गया था जिसमें बिपाशा बसु को आधी रात में अपने कमरे से बाहर जाना था। उन्होंने ड्रेस अब भी वैसा ही ले रखा था जैसे कोई लड़की आधी रात में नींद से निकलकर बाहर चली जाती है। इस सीन में एक्ट्रेस ने नाइटी पहनी हुई थी। इस एक सीन को करने के लिए उन्हें कई दिन लग गए थे। लेकिन एक बार शूटिंग के वक्त वह इतना डर गई कि उसके कई महीनों तक वह उसे डर में सहम गईं। बता दें कि बिपाशा बसु इस सीन में पूरी तरीके से खो गई थी और बहुत ही शिद्दत से कर रही थी। लेकिन अचानक से उन्हें गोंग बजने की आवाज सुनाई देती है। जिस वजह से एक्ट्रेस एकदम से डर जाती है। आधी रात के सन्नाटे में एक्ट्रेस का कलेजा इस आवाज से एकदम से बैठ जाता है।

डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने किया था प्रैंक

लेकिन जब बिपाशा बसु का यह सूट कंप्लीट हो जाता है तो उन्हें इस बारे में पता चलता है कि फिल्म के डायरेक्टर विक्रम भट्ट उनके साथ में यह खतरनाक प्रैंक कर रहे थे। दरअसल शूट के वक्त पर विक्रम भट्ट के इशारे पर एक बड़ा सा गोंग बजा दिया गया था। जिस वजह से बिपाशा बसु एकदम से डर जाती है और उनकी कई महीने की नींद मानो गायब हो जाती है। दरअसल डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने इस पर तर्क देते हुए कहा था कि वह बिपाशा बसु के चेहरे पर वह डर के रियल एक्सप्रेशन देखना चाहते थे।

Read more about: bipasha basu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X