जॉन अब्राहम को किस करने में कंफरटेबल थीं बिपाशा

मुंबई के लीडिंग न्यूजपेपर से बातचीत के दौरान बिपाशा ने कहा कि उन्होंने अभी तक अपनी हर एक फिल्म में इंटिमेट सीन किये हैं और वो इस तरह के सीन करने में कंफरटेबल भी हैं लेकिन सबसे ज्यादा कंफरटेबल वो जॉन के साथ फिल्माए गए किसिंग सीन में रहती थीं। बिपाशा ने ये भी कहा कि अब तक उन्होने काफी फिल्मों में अपने मेल को-स्टार्स के साथ किसिंग सीन किये हैं लेकिन जितना आसान जॉन के साथ था उतना आसान और किसी के साथ उन्हें नहीं लगा।
बिपाशा बासु ने 'जिस्म' में जॉन अब्राहम के साथ कई स्मूच किसिंग सीन किये थे। इस फिल्म से ही जॉन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और बिपाशा के साथ उनका अफेयर भी इसी फिल्म के साथ ही शुरु हुआ था। इसके अलावा अब तक बिपाशा ने डिनो मोरिया के साथ 'राज़' में किसिंग सीन दिये हैं उसके बाद रणबीर कपूर के साथ बचना ए हसीनों में और अब अपनी आने वाली फिल्म 'राज़ 3' में भी बिप्स और सीरियल किसर इमरान हाशमी के बीच कई किसिंग सीन फिल्माए गऐ हैं। साथ ही बिप्स ने अपनी हॉलीवुड फिल्म सिंगुलैरिटी में भी अपने कोस्टार के साथ कई इंटिमेट सीन किये हैं।


Click it and Unblock the Notifications