मुझे मम्मी पास जाना है : बिपाशा बसु
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु अपने परिजनों के साथ दुर्गा पूजा समारोह में शामिल होना चाहती हैं। 'ट्विटर' पर बिपाशा ने लिखा है, "मुझे मम्मी-पापा की बहुत याद आ रही है। मेरी नई फिल्म 'आक्रोश' 15 अक्टूबर को प्रदर्शित होनी है, अन्यथा दुर्गा पूजा मनाने के लिए मैं कोलकाता चली जाती।"
बिपाशा अब 16 अक्टूबर को घर जाने की सोच रही हैं। उन्होंने कहा, "शायद 16 अक्टूबर को जॉन भी मेरे साथ कोलकाता जाए। उस दिन मेरी मां का जन्मदिन है।"


Click it and Unblock the Notifications