विक्रम भट्ट के कारण ही मैं आज फिल्मों में हूं: बिपाशा बसु
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु का कहना है कि निर्देशक विक्रम भट्ट के कारण वो फिल्मों में आईं हैं। विक्रम के लिए अपनी सबसे बड़ी हिट फिल्म 'राज' में काम करने वाली बिपाशा के मुताबिक विक्रम ने उन्हें फिल्म में काम करने के लिए प्रेरित किया।
बिपाशा ने विक्रम के निर्देशन में साल 2002 में आई हिट फिल्म 'राज' में डिनो मोर्या के साथ काम किया था, आज एक बार फिर विक्रम और बिपाशा 'राज 3 डी' में काम कर रहे हैं।
बिपाशा ने आगे कहा कि विक्रम के साथ काम करना एक अच्छा अनुभव था। मैं उनके ही कारण फिल्मों में आई और आज इतने समय तक फिल्मों में काम कर रही हूं।
बिपाशा मानती हैं कि 'राज 3डी' अपनी पहली फिल्म की तुलना में बहुत ज्यादा डरावनी होगी। क्योंकि इस फिल्म की स्टोरी काफी अच्छी है। यह फिल्म भावनात्मक पहलू के हिसाब से भी यह अलग है और दूसरी फिल्मों की तुलना में यह सबसे हटकर है।


Click it and Unblock the Notifications











