जॉन से रिश्ता तोड़कर मैंने अच्छा किया: बिपाशा

बिपाशा ने ट्वीट किया, "अब जॉन और मेरे रिश्ते को खत्म हुए करीब एक साल हो गया है, इस बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं। मेरी निजी जिंदगी के बारे में जो भी खबरें उड़ रही हैं, वो लोगों के लिए महज मनोरंजन मात्र हैं, जिससे मुझे काफी ठेस पहुंचती है। मैं खुश हूं, लेकिन ऐसी खबरें पढ़कर बुरा लगता है। और रही बात जॉन से रिश्ते की तो अब मुझे लगता है कि रिश्ता तोड़ कर मैंने अच्छा किया। जो कुछ भी हुआ अच्छे के लिए हुआ।"
गौरतलब है कि आठ साल के रिश्ते को तोड़ने की खबर को बिपाशा ने ही लोगों के सामने पेश किया था। लंबे समय तक जॉन अब्राहम इस बात को लेकर चुप रहे। लेकिन सिमी गरेवाल के टॉक शो में आखिरकार उनका भी दर्द-ए-दिल जुबां पर आ गया। खैर जो भी हो, इन दोनों से जब भी मीडिया टूटे रिश्ते के बारे में पूछता है, तो दोनों के चेहरों पर अलग सा बदलाव आ जाता है, आंखें कई बार नम पड़ जाती हैं, चेहरे की मुस्कुराहट गायब हो जाती है। तब लगता है हो ना हो दोनों के बीच कोई बड़ा झगड़ा हुआ है, जो दिल की गहराईयों को छूकर गुजरा है।


Click it and Unblock the Notifications











