'क्रीचर' के छरहरी बन रही हैं बिल्लो रानी
बॉलीवुड की बिल्लो रानी यानी की बिपाशा बसु अपना वजन घटाने में लगी हुई हैं। अब आप कहेंगे कि बिपाशा मोटी ही कहां है जो अपना वजन घटाने में लगी हैं तो सुनिए दरअसल हाल ही में बिल्लो रानी की आयी सफल फिल्म आत्मा के लिए बिपाशा ने काफी वजन बढ़ाया था लेकिन अब उन्हें अपनी आने वाली फिल्म 'क्रीचर' में काम करना है, जिसमें वह एक खिलाड़ी के रोल में हैं इसलिए वह अपना वजन घटाने में लगी हुई हैं।
आईएनएस के मुताबिक बिपाशा ने कहा है कि उन्होंने सिंगापुर से व्यायाम प्रशिक्षण वाली मशीन 'टीआरएक्स रिप' मशीन खरीदी हैं जिसकी सहायाता से वह अपना वजन कम करने में लगी हैं। फिटनेस आईकॉन बिपाशा इन दिनों नियमित व्यायाम में लगी हुई हैं।
बिपाशा को लोग बॉलीवुड सबसे फिट अभिनेत्री कहते हैं। अपनी लोकप्रियता के चक्कर में ही बिपाशा ने अपनी फिटनेस सीडी को लॉंच किया था।
आईये आपको दिखाते हैं बिपाशा की दिलकश तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications