34 साल की बिपाशा सलमान की बॉडी पर फिदा
बॉलीवुड की बंगाली बाला बिपाशा बासु का आज 34वां जन्मदिन है और हाल ही में उन्होंने अपनी दूसरी फिटनेस डीवीडी लांच की जिसका टाइटल है ब्रेक फ्री। बिपाशा ने इस डीवीडी के लिए बॉलीवुड के हिट एंड फिट एक्टरों में से सलमान खान को फिटनेस आइकन चुना है। सलमान के साथ साथ बिपाशा के सामने रितिक रौशन और अक्षय कुमार के ऑप्शन्स भी थे। लेकिन बिपाशा ने काफी सोचने के बाद सलमान को ही अपनी डीवीडी के लिए फिटनेस आइकन चुना।
बिपाशा ने कहा "मुझे लगता है कि सलमान खान ही हमारी इंडस्ट्री में फइटनेस का फंडा लेकर आए हैं। वो हमेशा ही लोगों के लिए फिटनेस आइकन रहेंगे।" साथ ही बिपाशा ने रितिक रौशन के बारे में कहा "रितिक एक बहुत ही हैंडसम और स्मार्ट हीरो हैं साथ ही उनकी बॉडी बेहतरीन है। उनके साथ भी कई सारी परिशानियां हैं लेकिन उनसे लड़ते हुए उन्होंने काफी मेहनत की आज वो ऐसे दिखते हैं। तो रितिक रौशन की इस ग्रेट बॉडी के पीछे भी एक लंबी कहानी है।"
साथ ही बिपाशा ने अक्षय कुमार की भी काफी तारीफ की। बिपाशा के जन्मदिन के प्लान कुछ यूं है कि वो गोवा में अपनी बहन और अपने दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगी। उन्होंने रविवार को ट्वीट किया "मैं गोवा जा रही हूं अपने दोस्तों और अपनी बहनों के साथ अपना जन्मदिन मनाने।" वनइंडिया परिवार की तरफ से बिपाशा को उनके जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दुआ है कि आपका ये साल भी स्वस्थ्य और सफलता के साथ गुजरे।


Click it and Unblock the Notifications
