..................... Bipasha Basu talks about pregnancy says you are married doesn't mean you have to have baby - Hindi Filmibeat

प्रेग्नेंसी पर बिपाशा बसु का जवाब - अगर आप शादीशुदा हैं तो जरुरी नहीं कि बच्चे हों

By Shweta K

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड के सबसे हॉट कप्ल्स में से एक हैं। दोनों साथ में हमेशा बेहद अच्छे लगते हैं। दोनों अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करते रहते हैं।दोनों की शादी के बाद कई बार बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी की खबरें कई बार आ चुकी हैं। पिछली बार जब दोनों को साथ में अस्पताल में देखा गया तो भी ऐसी खबरें आई थीं। तब दोनों के स्पोक्सपर्सन ने कहा भी था कि "बिपाशा की प्रेग्नेंसी की खबरें झूठी हैं और इसमें कोई सच्चाई नहीं है।"

एक इवेंट में बात करते हुए बिपाशा बसु ने कहा कि "ये किसी भी महिला के लिए बहुत दुख भरा और गलत है। मुझे पता है कि बेबी होना एक खूबसूरत एहसास है लेकिन महिलाओं को इसके आगे भी बहुत कुछ करना है। सिर्फ इसलिए कि आप शादीशुदा हैं आपको बेबी हो ये जरुरी नहीं।"

bipasha-basu-talks-about-pregnancy-says-you-are-married-does-not-mean-you-have-to-have-baby

उन्होंने कहा कि "हर सेलिब्रिटी अलग होता है इसलिए उन्हें खुद के लिए खड़ा होना पड़ता है। ज्यादातर समय अफवाहों की मुझे चिंता नहीं होती लेकिन जब होती है मैं खुद आगे बढ़कर इसके बारे में बात करती हूं।" बिपाशा बसु पहले भी कई बार अफवाहों पर बयान दे चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X