जानिये कैसा है बिपाशा बसु के सपनों का राजकुमार

बिपाशा ने कहा "मैं कभी भी प्रोटोटाइप नहीं थी लेकिन अब मैं हूं। वो बुद्धिमान होना चाहिए, उसे ऐसा होना चाहिए कि वो मुझे हंसा सके और साथ ही मेरे जैसा ही सफल होना चाहिए। लेकिन मैं खुद नहीं ढूंढ़ना चाहती मुझे पता है कि अगर मैं ढ़ंढ़ूगी तो मुझे अपनी लाइफ में कई अच्छे लड़के मिल ही जाएंगे।"
अपने पुराने हार्टब्रेक के बारे में बात करते हुए बिपाशा ने कहा "जिस इंसान के साथ मैं 9 साल तक थी उसके साथ रिलेशन टूटने के बाद मैं काफी टूट गई थी। ये ब्रेकअब बहुत ही दर्दभरा था। मैने बहुत कोशिश करके खुद को उस रिलेशन से अलग किया है।"
ज्ञात हो कि बिप्स और जॉन अब्राहम का ब्रेक अप होने के बाद से अब तक किसी को नहीं पता कि इनके रिश्ते के टूटने के पीछे क्या वजह थी। जॉन ने तो आज तक अपने इस रिश्ते पर कोई बात नहीं की लेकिन बिपाशा ने जरुर कई बार ये जताने की कोशिश की कि उनके और जॉन के रिश्त के टूटने के पीछे जॉन ही वजह हैं। फिल्हाल जॉन तो अपनी जिंदगी में किसी और के साथ आगे बढ़ गए हैं लेकिन बिपाशा अब अपनी जिंदगी के एक ऐसे मोड़ पर खड़ी हैं जहां उनके साथ कोई नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











