..................... ऐसे कपड़े पहनकर पति के साथ डिनर डेट पर निकलीं बिपाशा बसु, नेटिजन्स ने कर दिया भयंकर ट्रोल- "मोटी हो गई है" | Bipasha Basu steps out for a dinner date with hubby Karan Singh Grover, netizens fat shamed, writes- moti ho gayi hai - Hindi Filmibeat

ऐसे कपड़े पहनकर पति के साथ डिनर डेट पर निकलीं बिपाशा बसु, नेटिजन्स ने कर दिया भयंकर ट्रोल- "मोटी हो गई है"

By Filmibeat Desk

bipasha-basu-steps-out-for-dinner-date-with-karan-singh-grover-netizens-fat-shamed-moti-ho-gayi-hai

Bipasha Basu Trolled: वैलेंटाइन डे के मौके पर बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर एक साथ वक्त गुजारने बाहर निकले थे। बेटी 'देवी' को जन्म देने के लगभग 3 महीनों के बाद बिपाशा बसु को घर से बाहर स्पॉट किया गया। लिहाजा, देखते ही देखते उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

बिपाशा और करण को मुंबई के एक रेस्तरां डिनर डेट के दौरान पैपराजी ने कैमरे में कैद किया। दोनों ने पैपराजी से बातें भी कीं। बिपाशा ने बताया कि वह बेटी देवी को घर पर यूं अकेला छोड़ काफी गिल्ट में हैं। उन्हें बहुत बुरा लग रहा है। उन्होंने कहा, "पहली बार मैं ऐसे देवी को घर छोड़कर आई हूं। वेलेंटाइन डे पर सबने कहा कि एक दूसरे के लिए भी समय निकालना चाहिए। बस इसीलिए बाहर आई हूं। मगर बेटी के लिए बुरा लग रहा है।"

वहीं, एक्ट्रेस का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, लोगों ने उन्हें उनके आउटफिट के लिए भयंकर ट्रोल कर दिया। कुछ लोगों ने उनके बढ़े वजन का भी मजाक उड़ाया। बिपाशा ने ब्लैक कलर का शॉर्ट ड्रेस कैरी किया था।

सोशल मीडिया पर वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने कमेंट किया, "टंपू जैसी हो गई😂😂".. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "मोटी हो गई है।" वहीं, एक तीसरे यूजर ने कमेंट किया, "जल्दी जल्दी मैं पैंट पहनना भूल गई बेचारी😆".. हालांकि वीडियो पर कुछ पॉजिटिव कमेंट्स भी आए, एक यूजर ने कमेंट किया, "ये खूबसूरत दिख रही है 😍।" वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "मैं उन्हें फिर से फिल्मों में देखना चाहता हूं...।" एक तीसरे यूजर ने कमेंट किया, "वजन बढ़ाने के बाद बिपाशा क्यूट लग रही हैं।"

Read more about: bipasha basu karan singh grover
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X