बड़ी कंट्रोवर्सी में फंस गईं बिपाशा बसु.. गलती किसकी!
बिपाशा बसु ने लंदन फैशन शो कंट्रोवर्सी पर अपना बयान दिया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु पर आरोप लगा है कि उन्होंने लंदन में होने वाले एक फैशन शो में रैंप पर आने से इनकार कर दिया। इस पर उन्होंने अपनी सफाई दी है जबकि आयोजकों का कहना है कि वह फीस लेने के बावजूद रैंप पर नहीं आईं।
ये मामला काफी बड़ा हो गया है।इसपर बिपाशा बसु और आयोजक दोनों ही बिल्कुल आमने सामने हो गए हैं। इस बिपाशा बसु ने आज ट्विट करके कहा है कि वो अनप्रोफेशनल होती तो इंडस्ट्री में 15 साल से टिकी नहीं होती। दरअसल ये पूरा मामला ये है कि बिपाशा बसु को लंदन ब्रिटिश, इंडिया और पाकिस्तानी थीम पर इस फैशन इवेंट को डिजाइनर लुब्ना और उज्मा रफीक ने आयोजित किया था।

बिपाशा इसके ग्रैंड फिनाले की शो स्टॉपर थीं, लेकिन आखिरी वक्त पर उन्होंने इस शो में हिस्सा लेने से मना कर दिया और अपने पति करण के साथ लंदन घूमने निकल गईं। यहां तक की उन्होंने सिम कार्ड भी 20 लोगों के सामने फेंक दिया। जबकि उनके और करण सिंह ग्रोवर के रुकने का अच्छा खासा इंतजाम किया गया था।
वहीं बिपाशा बसु का कहना है कि उन्होंने अपने होटल बिल तक की पेमेंट खुद ही की थी और आयोजकों का रवैया इतना अनप्रोफेशनल था कि उन्होंने शो में जाने से मना कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications