बिपाशा बासु को किसने मारा थप्पड़
हुआ कुछ यूं कि बिपाशा बासु जब 'आत्मा' फिल्म की शूटिंग कर रही थीं तब एक सीन में बिपाशा की बेटी निया को बिपाशा को थप्पड़ मारना था। बिपाशा ने सोचा कि इस नन्हीं सी बच्ची के छोटे -छोटे हाथों से थप्पड़ खाने में क्या बुराई है। सेट पर मौजूद सभी ने ये सोचा कि डॉयल भला बिपाशा बासु को कितनी जोर से थप्पड़ मारे सकती हैं। लेकिन इसी चक्कर में बिपाशा बासु के लेने के देने पड़ गये। जब सीन शूट किया जाने लगा तो डॉयल ने इतनी जोर से बिपासा को थप्पड़ मारा कि बिपाशा उसी वक्त अपने गाल को पकड़कर बैठ गयीं।
डॉयल के नन्हें हाथों से इतनी जोर से थप्पड़ पड़ा कि बिपाशा बासु का सिर चकराने लगा। बिपाशा बासु जो कि अपनी एक्सरसाइज को लेकर हमेशा काफी सजग रहती हैं और जो कि अपनी फिटनेस पर पूरी तरह से ध्यान देती हैं वो भी इस अचानक तेज तर्रार थप्पड़ से हिल गयीं। खैर अब तो बिपाशा को पता चल गया होगा कि बच्चों को कभी भी छोटा नहीं समझना चाहिए। हालांकि बिपाशा ने अचानक से पड़े इस थप्पड़ पर कुछ खास रिएक्ट नहीं किया और इस बात को वहीं खत्म कर दिया। लेकिन एक बार को चौंक तो वो भी गयीं।


Click it and Unblock the Notifications












