Bipasha Basu: बिपाशा बसु ने दिखाई अपनी बेटी के रुम की खास झलक, शानदार वीडियो साझा करके फैंस को किया खुश

Bipasha Basu: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं, सोशल मीडिया पर लगातार बिपाशा बसु एक्टिव रहती हैं। हाल ही में बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी की एक वीडियो साझा किया है, जिसमे देवी और उनकी नर्सरी को दिखाया गया है।
गौरतलब है कि, करण सिंह ग्रोवर बीते साल 12 नवंबर को बेटी देवी के पेरेंट्स बने। हाल ही में इस कपल ने बेटी का चेहरा रिवील किया था। सोशल मीडिया पर यह कपल अपनी बेटी से जुड़ा कुछ ना कुछ शेयर करता रहता है।
दरअसल बात ऐसी है कि, बिपाशा की बेटी पूरे पांच महीने की हो गई है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बेटी और उसकी नर्सरी की एक झलक दिखाई है।
शेयर की गई इस वीडियो में देवी अपने प्रैम में लेटी हुई दिखाई दे रही है। बिपाशा ने बेटी की नर्सरी को व्हाईट और लाइट पिंक कलर से सजाया है। इसे शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा, "परम आनंद।"
12 अप्रैल को इस कपल ने अपनी लाडली देवी का फाइव मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर दोनों ने बेटी के साथ मिलकर केक काटा था, जिसकी एक झलक उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की थी।
सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसको काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस की बेटी पर फैंस जमकर प्यार भी लुटा रहे हैं। गौरतलब है बीते साल बिपाशा बसु ने अगस्त में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी।


Click it and Unblock the Notifications