शूटआउट एट वाडला में डॉन के लिए नाचेंगी बिपाशा
आज कल बंगाली बाला बिपाशा बसु की डिमांड कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। खबर आई है कि वह निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता की फिल्म 'शूटआउट एट वाडला' में आयटम नंबर करने वाली है। इतना ही नहीं पता चला है कि वह कुछ सीन्स भी करने वाली हैं।
सूत्रों से पता चला है कि बिप्स इस फिल्म में मनोज बाजपेयी की प्रेमिका बनेंगी। मनोज का रोल इस फिल्म में माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई साबिर से प्रेरित है। वैसे आपको एक बात और बता दें कि इस फिल्म में बिपाशा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड जॉन अब्राहम भी काम कर रहे हैं। वह इस फिल्म में गैंगस्टर मान्या सुर्वे का किरदार निभाने वाले हैं।
वैसे इस दिनों बिपाशा भट्ट कैम्प की एक फिल्म में भी काम कर रही हैं इस फिल्म में बिप्स के साथ इमरान हाशमी पर्दे पर दिखाई देंगे। यह फिल्म राज का सिक्वेल है। इस तरह बिपाशा की डिमांड को देखते हुए उनकी तारीफ करनी पड़ेगी कि ब्रेकअप के बाद भी उन्होंने खुद को बड़े अच्छे से संभाल लिया है।


Click it and Unblock the Notifications