बिपाशा बसु ने बेटी देवी को ब्रेस्टफीड करवाते हुए वीडियो किया शेयर, प्यार लुटा रहे हैं फैंस

साल 2022 के नवंबर में बिपाशा बसु ने बेटी देवी को जन्म दिया। बिपाशा अपनी प्रेग्नेंसी की शुरुआत से लेकर अपनी पूरी प्रेग्नेंसी जर्नी को अपने फैंस के साथ अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर करती थी। बेटी के जन्म के बाद भी बिपाशा ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और अक्सर अपनी और बेटी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। बिपाशा इन दिनों अपने मदरहुड को भरपुर इंजॉय कर रही हैं। लेकिन इसके साथ ही वह इस बात का भी पूरा ध्यान रख रही हैं कि बेटी की देखभाल में कहीं कोई कमी ना हो। इसी क्रम में बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल की स्टोरी में बेटी देवी के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है, जिस पर फैंस भरपूर प्यार लुटा रहे हैं।
ब्रेस्टफीडिंग करवाते हुए वीडियो किया शेयर :
बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी बेटी देवी उनसे चिपकी हुई नजर आ रही है। बिपाशा ने खुद ही इस वीडियो को बनाया है जिसे देखकर ही पता चल रहा है कि उस समय वह अपनी बेटी को ब्रेस्टफीड करवा रही थी। हालांकि इस वीडियो में बेटी देवी का चेहरा दिखायी नहीं दे रहा है। बिपाशा ने नन्हीं देवी का चेहरा एक हार्ट इमोजी से ढक दिया है। वीडियो के कैप्शन में बिपाशा ने लिखा है, 'मॉर्निंग विद माय हार्ट देवी।' बेटी के नाम के साथ बिपाशा ने कई और इमोजी जैसे स्ट्रॉबेरी, इवल आई, हार्ट और नमस्ते भी लगाए हैं।
अक्सर बेबी देवी के साथ शेयर करती हैं तस्वीरें :
बिपाशा बसु अक्सर बेबी देवी के साथ अपनी और पति करण सिंह ग्रोवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं जिसे खूब पसंद भी किया जाता है। जिस समय बिपाशा प्रेग्नेंट थी, उस समय कपड़ों को लेकर वह काफी परेशान रहती थी। ऐसे में आलिया भट्ट उनकी मदद के लिए आगे आयी। आलिया ने बिपाशा बसु को प्रेग्नेंसी के दौरान पहने जाने वाले आरामदायक कपड़े भिजवाए थे। इस बात का खुलासा बिपाशा ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक पोस्ट में किया था।


Click it and Unblock the Notifications













